आटोन गांव में घर में खाना बनाते समय सिलेंडर के रेगुलेटर से लीकेज होने के कारण आग लग गई। हादसे में आग की 6 से 8 फीट ऊंची लपटें उठने लगी। आग को देख परिवार के लोग जैसे-तैसे सिलेंडर को आंगन में छोड़कर भागे। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। अचानक हुई घटना से इलाके में दहशत फ़ैल गई।
जानकारी के अनुसार आटोन गांव में किशनलाल मीणा के घर में खाना बनाते समय सिलेंडर ने आग पकड़ ली। उस दौरान घर ने 3 महिलाएं व 1 बुजुर्ग मौजूद थे। आग लगते ही सभी लोग घर के बाहर आ गए। आग की ऊँची लपटें उठने लगी जिन्हें देखकर गांव के लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की। इस दौरान सिलेंडर आड़ा गिर गया। घटना की सुचना पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत में आग पर काबू पाया।
आग लगने का मुख्य कारण पता नही चल पाया है | वहीं बताया जा रहा है की आग सिलेंडर के रेगुलेटर से लीकेज के कारण लगी है |