Home Daily Horoscope in Hindi

Daily Horoscope in Hindi

by marmikdhara
Daily Horoscope

आज का पंचांग एवं राशिफल (6 जून 2023, मंगलवार)

आज का जन्मदिन विशेष

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2021, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

मेष राशि

मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय– ‘जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।’

आज का भविष्य :रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कार्यभार व अधिकार में वृद्धि हो सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-‘जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।’

आज का भविष्य :विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। समय शीघ्र सुधरेगा।

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ बुं बुधाय नम:।’

आज का भविष्य :मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी दूसरे व्यक्ति के काम में हस्तक्षेप न करें। विवाद होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय -‘जपें ॐ कें केतवे नम:।’

आज का भविष्य : आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रमाद न करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय ‘जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।’

आज का भविष्य :बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय– ‘जपें ॐ सों सोमाय नम:।’

आज का भविष्य :स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। बेकार बातों पर बिलकुल ध्यान न दें।

तुला राशि

तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय– ‘जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।’

आज का भविष्य : यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-‘जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।’

आज का भविष्य :कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रमाद न करें।

धनु राशि

धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-‘जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।’
आज का भविष्य :अध्यात्म में रुझान रहेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। विवेक का प्रयोग करें। प्रमाद न करें।

 

मकर राशि

मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-‘जपें ॐ सों सोमाय नम:।’

आज का भविष्य : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। आय बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

कुंभ राशि


कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय‘जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।’

आज का भविष्य :कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। धनहानि भी आशंका है।

मीन राशि

मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय‘जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।’

आज का भविष्य :भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। उत्साह बना रहेगा। चिंता तथा तनाव कम होंगे।

 

 आज का पंचांग

आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। सिद्धांत ज्योतिष एवं वास्तु केंद्र प्रस्तुत कर रहा है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त, जन्मदिन विशेष एवं राशिफल अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं या आज का आपका जन्मदिन है तो आज के राशिफल को जानकर शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से राशिफल एवं इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर मैं एस्ट्रोलॉजर डॉ. कृष्ण कांत लवानिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त एवं राशिफल की सौगात लेकर आया हूं।

TFN न्यूज़पेपर प्रस्तुत करता है।
आज का शुभ मुहूर्त एवं राशिफल

शुभ मुहूर्त

प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्-2080, शक संवत्-1945, हिजरी सन्-1444, ईस्वी सन्-2023
संवत्सर नाम-पिंगल
अयन-उत्तरायण
मास-आषाढ़
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-ग्रीष्म
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-शुक्ल
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृषभ
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/उग्रकर्म मुहूर्त
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।

आज का उपाय-हनुमान मंदिर में चमेली का तेल व सिंदूर चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

(निवेदन-उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना संभव है।)

डॉ. कृष्ण कांत लवानियां

एस्ट्रोलॉजर डॉ. कृष्ण कांत लवानिया का परिचय-

सिद्धांत ज्योतिष एवं वास्तु केंद्र, शगुन मैरिज ब्यूरो एवं कृष्णा जेम्स एंड ज्वैलरी, जयपुर के संस्थापक डॉ. कृष्ण कांत लवानियां जो कि “राष्ट्रीय पुरोहित एवं वर्तमान विश्व नास्त्रेदमस” उप-नामों से प्रख्यात इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजर (अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 23) एवं साइंटिफिक वास्तु एक्सपर्ट (औरा स्कैनर टूल्स एंड टेक्निक्स साइंटिस्ट) हैं। डॉ. लवानिया जंतु विज्ञान एवं ज्योतिष शास्त्र विषय में पी.एच.डी की डिग्री प्राप्त है। दक्षिण के ब्राह्मणों द्वारा हजारों वर्ष पूर्व स्थापित की गई ज्योतिषीय पीठों में से डॉक्टर लवानिया सौराष्ट्र, कुरुक्षेत्र एवं मदुरै ज्योतिषीय पीठ के अधिपति हैं।

वर्तमान समय में इनके द्वारा विभिन्न संस्थाओं के पद सुशोभित किए जा रहे हैं जिनमें पदाधिकारी- निरंजनी अखाड़ा, उपाध्यक्ष-अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, राष्ट्रीय महासचिव- ब्रह्म समाज एकता समिति, अध्यक्ष- भारतीय विज्ञान कांग्रेस ज्योतिष एवं वास्तु, अध्यक्ष- नास्त्रेदमस इंटरनेशनल फाउंडेशन ऑफ वास्तु एवं ज्योतिष, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु एक्सपर्ट- गणेशा स्पीक्स (बेजान दारूवाला जी द्वारा स्थापित), प्रचारक- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), राष्ट्रीय प्रचारक- विश्व हिंदू परिषद, स्टार प्रचारक- बजरंग दल, उपाध्यक्ष- यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) एवं इंडियन स्प्रिंट राइडर्स- यूनियन साइकिलिस्ट इंटरनेशनल (UCI) स्विट्जरलैंड आदि है।

डॉ. कृष्णकांत लवानिया अपनी क्षमताओं के अनुसार कई बार सम्मानित हो चुके हैं इनको राज ऋषि अवार्ड, ज्योतिष पीठ शंकराचार्य, ज्योतिषीय रत्न, ज्योतिष भूषण, ज्योतिष वाचस्पति अवार्ड 2009 एवं 2015, बेस्ट एस्ट्रोलॉजर अवार्ड 2011, 2013 एवं 2019, अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु प्रज्ञान अवार्ड एवं जंतु विज्ञान विषय में उत्कृष्ट कार्य के लिए साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड 2015 एवं 2019 आदि से सम्मानित किया जा चुका है।

डॉक्टर लवानिया एशिया के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषाचार्य स्वर्गीय बेजान दारूवाला जी के प्रमुख शिष्यों में रहे हैं, स्वर्गीय दारूवाला जी के साथ डॉ. लवानिया का ज्योतिषी अनुभव अपने 20 वर्षों के अनुभव में से 12 वर्षों का रहा है, वर्तमान में भी डॉ. लवानिया दारूवाला जी द्वारा स्थापित ज्योतिषीय संस्था गणेशा स्पीक्स के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य हैं। डॉक्टर कृष्ण कांत लवानिया सिद्धांत ज्योतिष एवं वास्तु केंद्र की भारत में लगभग 32 ऑफिसों का संचालन करते हैं इसमें लगभग 5000 ज्योतिषाचार्य इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं।
हमसे जुड़ने के लिए कृपया इन नंबरों पर संपर्क करें।

Siddhant Jyotish & Vastu
Kendra (Under the supervison
of “Sri Sri Ayurveda Clinic &
Neuro Panchkarma Hospital”)

Add- C-41, Roop Vihar Colony,
near Vivek Vihar Metro
Station, New Sanganer Road,
Sodala, Jaipur- 302019

हमारी टीम
सप्ताह के प्रत्येक शनिवार और रविवार
को जयपुर राजस्थान की ऑफिस पर
आपकी सेवा में रहेगी।
आगामी सेवा काल-

सुबह 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक

कॉल एंड व्हाट्सएप्प
8058574443
8057574443

TRUE FACTS NEWS 

www.truefactsnews.com

 

 

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews