1 अप्रैल को रिटायर्ड पोस्टमास्टर का शव घर में मिलने से हडकंप मच गया था पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है | इस मामले में जब पुलिस ने जब पड़ताल की तो चौंकाने वाला सच सामने आया। रिटायर्ड पोस्टमास्टर का मर्डर उसी की बहू ने बिहार से शूटर बुलाकर कराया था।
झुंझुनूं जिले के पचेरी कलां थाना इलाके के भालोठ गांव में पुलिस ने शुक्रवार को सेवानिवृत कर्मचारी भानाराम के हत्या के आरोप में पुत्रवधू, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमास्टर के पद से साल 2014 में रिटायर्ड हुए थे |
पुलिस ने पुरे मामले का खुलासा करते हुए बताया की भानाराम की बहू मंजू के अपने ससुर भानाराम के साथ 25 साल से अवैध संबंध थे। मंजू की कुछ समय पहले हरियाणा के नारनौल निवासी मानसिंह उर्फ फौजी से जान-पहचान हो गई थी। मंजू ने पुलिस को बताया कि मानसिंह ने उसे तंत्र-मंत्र से वश में कर लिया था। मंजू और मानसिंह के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। मंजू और मानसिंह के अफेयर की भनक ससुर भानाराम को लग गई थी। उसने मंजू को खर्चा देना बंद कर दिया। मंजू ने ससुर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसके लिए उसने प्रेमी मानसिंह को तैयार कर लिया। इसके बाद बिहार से शूटर बुला कर भानाराम का मर्डर करवा दिया | पुलिस ने शुक्रवार को सेवानिवृत कर्मचारी भानाराम के हत्या के आरोप में पुत्रवधू, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.com