Home Bollywood मशहूर अदाकारा सुलोचना लाटकर का निधन

मशहूर अदाकारा सुलोचना लाटकर का निधन

मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली

by marmikdhara
0 comment

दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना का रविवार 04 जून को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह 94 साल की थीं। बताया जा रहा है कि वे अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था। अभिनेत्री की बेटी कंचन ने उनके निधन से कुछ वक्त पहले उनकी खराब सेहत के बारे में जानकारी दी थी। मराठी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सुलोचना ने 250 से अधिक हिंदी और 50 मराठी फिल्मों में काम किया था।

आज होगा अंतिम संस्कार

एक्ट्रेस की बेटी ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ और उम्र से संबंधित समस्याओं के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार 3 जून को उनकी सेहत बिगड़ने लगी थी। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर लगातार ऑक्सीजन दी जा रही थी। लेकिन उनको बचाया नहीं जा सकता। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार आज 5 जून को दादर क्रिमेशन ग्राउंड पर होगा।

मराठी और हिंदी इंडस्ट्री में किया था काम

सुलोचना ने 40 के दशक में एक्टिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई। सुलोचना ने देवआनंद, राजेश खन्ना सहित कई बड़े एक्ट्रेस के साथ काम किया। सुलोचना ने शम्मी कपूर की दिल देके देखो, दिलीप कुमार की आदम और देव आनंद की जॉनी मेरा नाम जैसी फिल्मों में मां की भूमिका निभाकर लोगों के दिल में छाप छोड़ी थी।

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)

True Facts Newspaper

www.truefactsnews.com

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews