राजधानी जयपुर में शुक्रवार देर रात कबाड़ गोदाम में आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। आग से करीब 1 घंटे तक लपटें उठती रही वही 4 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया। फ़िलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चला है।
जानकारी के अनुसार भगवती नर्सरी के पास सर्विस रोड पर टीन शेड के कबाड़ के दो गोदाम बने हुए हैं। जिनमे प्लास्टिक, पॉलिथीन, कागज आदि भरा पड़ा था। देर रात अचानक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग की ऊंची लपटे उठती देखकर लोगों में दहशत फैल गई।
गोदाम में आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस और दमकल पहुंची | फायर बिग्रेड की 4 गाड़ियों की मदद से करीब 1 घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा कबाड़ जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का खुलासा नही हुआ है |