42
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
रावतभाटा में थाना परिसर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण करीब एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन जल गए। करीब 50 से अधिक वाहनों को पुलिस और फायर कर्मियों की सजगता से जलने से बचा लिया गया।
आग की सुचना पर थाने में तुरंत दमकल की टीम मौके पर पहुंची। जहां एक पीपल पेड़ के नीचे खड़ी बाइकों में आग धधक रही थी। दमकलकर्मियों और पुलिसकर्मियों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग की चपेट में 17 बाइक जल गईं। वहीं करीब 60 बाइक को जलने से बचा लिया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अगर समय रहते आग पर काबू नही होता तो लाखों रुपए के वाहन जल जाते।