जयपुर, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जयपुर में चांदी की टकसाल स्थित प्रसिद्ध काले हनुमानजी के दर्शन के लिए पहुंची। वसुंधरा राजे के मंदिर में आने की सूचना मिलते ही हवा महल के पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी मंदिर में राजे से मिलने पहुंचे। राजे ने मंदिर में दर्शन कर बजरंगबली से प्रदेश में सुख शांति व समृद्धि की कामना की। मंदिर के महंत परिवार के सदस्य राजकुमार महाराज ने राजे को चुनरी ओढ़ाई और प्रसाद भेंट किया। वसुंधरा राजे ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भी की। वसुंधरा राजे ने कहा कि वह समय-समय पर देव दर्शन को निकलती है और उसी कड़ी में उन्हें हनुमानजी से आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व संसदीय सचिव कैलाश वर्मा, संजय जैन, पार्षद मानक शर्मा, राजेश महावर, शांतिलाल तवर महेंद्र प्रताप सिंह, गोपाल सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहुंची चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमानजी मंदिर में दर्शन करने
110