जयपुर, जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की अंतर्कलह बढ़ती ही जा रही है। जिला परिषद में बहुमत होने के बावजूद भी क्रॉस वोटिंग के कारण हार जाना कॉग्रेस के लिए एक शर्म की बात हो गई है।
गहलोत और सचिन गुट आमने-सामने हो गए हैं।
जयपुर जिला प्रमुख चुनाव की हार के बाद गहलोत गुट एवं सचिन गुट आमने-सामने हो गए हैं। अशोक गहलोत ने इसके लिए हॉर्स ट्रेडिंग को दोषी ठहराया है। और उन्होंने कहा है कि इस हार में उन लोगों का हाथ बताया है जो पिछले साल सरकार गिराना चाहते थे। दूसरी तरफ पायलट गुट के समर्थक विधायक वेद सोलंकी पर आरोप लगा है, अपने आरोपों की सफाई के लिए वह स्वयं सबूतों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। गहलोत समर्थक पायलट गुट के विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को हार के लिए जिम्मेदार मान रहे हैं। जिला प्रमुख चुनाव में हार की रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान ने भी मांग ली थी, जिसे बंद लिफाफे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दिल्ली भेज दिया गया है।
वेद प्रकाश सोलंकी सबूतों के साथ अजय माकन से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे।
आपको बता दें कि जिला प्रमुख की हार के मामले में पहले कांग्रेस प्रभारी गोविंद राम मेघवाल, चाकसू के ब्लॉक अध्यक्ष गंगा राम मीणा और महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कविता चौधरी के साथ सामने आए और उन्होंने वेद सोलंकी पर चुनाव में कांग्रेसी खिलाफ काम करने के आरोप लगाए। अब वेद सोलंकी भी हाईकमान से मुलाकात करने अपने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। अभी उनकी मुलाकात राजस्थान प्रभारी अजय माकन से नहीं हो पाई है। दिल्ली में वेद सोलंकी अपने साथ पुष्कर के जगत होटल में हुई भाजपा की बाड़े बंदी की तस्वीरें लेकर गए हैं। जिसमें महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कविता गुर्जर और ब्लॉक अध्यक्ष गंगा राम मीणा के बेटे लोकेश मीणा मौजूद थे।
वेद प्रकाश सोलंकी ने क्रॉस वोटिंग करने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ भी आरोप लगाया।
यह बाड़ेबंदी चाकसू पंचायत समिति को लेकर भाजपा ने की थी। वेद सोलंकी के आरोप है कि सोनू लोधा और मुकेश मीणा जिन्होंने कथित रूप से क्रॉस वोटिंग की थी और वह भाजपा की बाड़ेबंदी में मौजूद थे। कविता गुर्जर और लोकेश मीणा के साथ मौजूद थे। इसके अलावा विधायक भी सोलंकी अपने साथ पूर्व विधायक प्रकाश बैरवा का वीडियो भी लेकर गए हैं। जिसमें वह वेद सोलंकी के प्रत्याशी को हराने की बात कर रहे हैं।
भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कंधे पर उठाया।
सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस विधायक वेद सोलंकी अपने साथ होटल के बिल और कांग्रेस नेताओं की भाजपा नेताओं से बातचीत की कॉल डिटेल्स भी आलाकमान को देने साथ लेकर गए हैं। वेद सोलंकी पर भाजपा के साथ मेलजोल करने का आरोप लगा था। एक तस्वीर को आधार बनाकर उन पर सवाल खड़े किए गए थे। दरअसल यह तस्वीर जिला परिषद चुनाव बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के उन्हें कंधे पर उठाने को लेकर थी। वेद सोलंकी ने इस आरोप को भी सिरे से नकारा। वेद सोलंकी ने कहा कि उन्हें कंधे पर बिठाने वाले कांग्रेस के नगर पालिका चेयरमैन कमलेश बैरवा और चाकसू पर मंडी के चेयरमैन हरि नारायण चौधरी हैं। लेकिन उनको जानबूझकर फंसाया जा रहा है।
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)