कोटा के नांता थाना क्षेत्र स्थित होटल मेनाज रेजीडेंसी में करंट की चपेट में आने से शादी से पहले दुल्हे की मौत हो गयी | हल्दी की रस्म के बाद युवक को नहलाने ले जाया जा रहा था तभी दुल्हे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी |
जानकारी के अनुसार महावीर नगर सेक्टर छह निवासी विजयकांत सक्सेना के पुत्र सूरज सक्सेना का शादी समारोह मेनाल रेजीडेंसी में रखा गया था। दोपहर में मेहंदी व हल्दी की रस्म थी। हल्दी की रस्म के बाद दूल्हे को नहलाना था। दोपहर दो बजे करीब दूल्हा, फोटोग्राफर सहित अन्य रेजीडेंसी में स्विमिंग पूल की तरफ जा रहे थे। स्विमिंग पूल के पास डेकोरेशन के लिए एक पाइप लगा रखा था। दूल्हे ने वो पाइप पकड़ लिया और करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से दूल्हा अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे तुरंत एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा है। मामले में जांच शुरू की है।
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.com