इस बार होली को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि के बाद से ही शुरू है होली की तैयारियां | इस बार होलिका दहन का पर्व 24 मार्च और धुलंड़ी 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस बार होलिका दहन के दिन भद्रा रहेगी | पंचांग के अनुसार 24 मार्च को सुबह 9.56 से रात 11.10 बजे तक भद्रा रहेगी। ऐसे में भद्रा समाप्ति पर होलिका दहन होगा। होलिका दहन का मुहूर्त रात 11.12 बजे से रात 12.07 बजे तक के बीच होगा | भद्रा में होलिका दहन नहीं किया जाता, इसलिए भद्रा खत्म होने के बाद ही होलिका दहन किया जाना चाहिए।
होलिका दहन के दिन मांद्य चंद्र ग्रहण भी होगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा इसीलिए इसके सूतक आदि का पालन नहीं होगा। विश्व के अन्य देशों में यह कई जगह दिखेगा।