Home News शादी के 4 महीने बाद ही पति ने पत्नी को गला घोंट कर मारा, मर्डर को सुसाइड साबित करने की भी करी कोशिश-

शादी के 4 महीने बाद ही पति ने पत्नी को गला घोंट कर मारा, मर्डर को सुसाइड साबित करने की भी करी कोशिश-

by marmikdhara
0 comment

कोटा, कोटा के इटावा थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी। आत्महत्या बताने के लिए उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। आरोपी ने महिला के मायके वालों को फोन कर आत्महत्या की सूचना दी। मायके वालों ने हत्या का अंदेशा जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने हत्या करना कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि मृतका पिस्ता बाई को पहले पति ने छोड़ दिया था। आरोपी पति कुलदीप को भी पहली पत्नी ने छोड़ रखा था। पिस्ता बाई की 4 महीने पहले जुलाई में कुलदीप से शादी हुई थी। दोनों के बीच शादी का एग्रीमेंट हुआ था। दोनों की यह दूसरी शादी थी। आरोपी कुलदीप सेनेटरी फिटिंग का काम करता है।

पति मायके से जेवर लाने की करता था जिद-
शादी के दौरान मायके वालों ने पिस्ता बाई को जेवर दिए थे। पिस्ता बाई अपने जेवर मायके में रख कर आई थी। जेवर मायके में रखकर आने की बात को लेकर उसका पति कुलदीप झगड़ा मारपीट करता था। मंगलवार रात को इसी बात से गुस्सा होकर कुलदीप ने अपनी पत्नी पिस्ता बाई को मौत के घाट उतार दिया।

मृतका के गले पर मिले दो निशान-
देर रात पिस्ता बाई की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पिस्ता बाई का शव फंदे पर लटका हुआ था। उसके गले में दो जगह रस्सी के निशान थे। जिससे पुलिस को हत्या का शक हुआ। ऐसे भी जानकारी सामने आई है कि गला घुटने से पहले आरोपी ने पिस्ता बाई को किसी दवाई का सेवन कराया था, जिससे वह अचेत हो गई।

आत्महत्या साबित करना चाहता था आरोपी पति-
आरोपी पति ने पिस्ता बाई के पिता रामचरण को रात 12:30 बजे फांसी की सूचना दी थी। वारदात के दौरान कुलदीप और उसकी बहन घर पर थी। कुलदीप के पिता खेत पर गए हुए थे, मां पियर में थी। पिस्ता बाई के परिजनों का कहना था कि पिस्ता बाई ग्रेजुएट थी। वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती।
पिस्ता बाई के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दी थी। वारदात स्थल से मिले सबूत और मृतका के गले में रस्सी के दो निशान मिलने और परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच कर 12 घंटे के भीतर ही वारदात का खुलासा कर दिया और पति को पुलिस हिरासत में ले लिया।

अजय भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews