दी इन्सटीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट ऑफ इण्डिया की सेन्ट्रल इण्डिया रीजनल काउंसिल द्वारा जयपुर में 27 मई को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम मानसरोवर के टैगौर इन्टरनेशनल स्कूल कैम्पस स्थित दीप स्मृति ओडिटोरियम जयपुर में किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा प्रदेशा अध्यक्ष सी.पी जोशी मोजूद रहे |
सेन्ट्रल काउसिंल मैम्बर सीए प्रकाश शर्मा और सीए रोहित रूवाटिया अग्रवाल समन्यवक एवं सेन्ट्रल काउसिंल मेंबर नये सीए सदस्यों को सम्बोधित कर मैम्बरशिप सर्टिफिकेट प्रदान करेगें।
सीए प्रकाश शर्मा ने बताया की इस समारोह में 1400 नए सी.ए. सदस्यों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा | इस दीक्षांत समारोह में राजस्थान राज्य के नये सी.ए. सदस्यों जिनको मैम्बरशिप अक्टूबर 2022 से अप्रैल 2023 तक मिली है एवं जिनकी मैम्बरशिप 465676 से 469307 के बीच है वे सभी इसमें भाग ले सकते है।