Home Uncategorized LPG की कीमत में हुई कमी, सरकार के द्वारा दी राहत।

LPG की कीमत में हुई कमी, सरकार के द्वारा दी राहत।

by marmikdhara
0 comment

देश में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती हुई है। ऑयल एंड गैस कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोल कॉर्पोरेशन ने अप्रैल से रसोई गैस की कीमतों में 10 रुपए कम करने का निर्णय लिया है। अप्रैल से राजधानी दिल्ली और मुंबई में बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 809 रुपए में मिलेगा। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 835 .50 रुपए हो गई है। जबकि चेन्नई में रसोई गैस के दाम 825 रुपए हो गए हैं। बता दें कि चारों मेट्रो शहरों में सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर कोलकाता में है। सिलेंडर की कीमत अलग-अलग टैक्सो के कारण प्रदेशों में अलग-अलग होती है। उल्लेखनीय है कि ऑयल कंपनियां हर माह एलपीजी की कीमतों को रिवाइज करती हैं। देश में एलपीजी सिलेंडरों की दर मुख्य रूप से दो कारकों पर निर्भर है। मेला एलपीजी का इंटरनेशनल मैच मार्गरेट और दूसरा अमेरिकी डॉलर और रुपए का विनिमय दर। फरवरी 2021 में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में तीन बार में 100रुपए बढे हैं। जबकि मार्च महीने की शुरुआत में रसोई गैस की कीमत में 25 रुपए का इजाफा हुआ था। कुल मिलाकर फरवरी से अब तक सिलेंडर के दाम 125रुपए बढ़े हैं। जिसमें से अब सिर्फ 10रुपए कम किए गए हैं। देश में हर परिवार को साल में 12 सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर मिलते हैं। इसके अतिरिक्त सिलेंडर उपयोग करने पर सरकार की तरफ से सब्सिडी नहीं मिलती है।
इसके मध्य केंद्रीय पेट्रोल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संकेत दिए हैं। कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के साथ ही रसोई गैस की कीमतें कम हो सकती है। पिछले 10 दिनों में ब्रेट क्रूड की कीमतें $65 प्रति बैरल के स्तर से नीचे चली रही हैं। हालांकि बीते महीने कीमत $71 प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। आने वाले समय में उत्पादन बढ़ने से कीमतों में और गिरावट दर्ज हो सकती है। पेट्रोलियम मंत्री ने रविवार को कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में अब कटौती की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले समय में इसमें और कटौती होगी।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews