दिल्ली, MDH मसाले के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का निधन हो गया। उनकी उम्र 98 वर्ष की थी। जानकारी के अनुसार आज सुबह 5:30 बजे हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। दिल्ली में पिछले 3 सप्ताह से उनका इलाज चल रहा था।
धर्मपाल गुलाटी का जन्म 27 मार्च 1923 में पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था। उनका परिवार 1947 के विभाजन के समय पाकिस्तान से अमृतसर और फिर दिल्ली आ गया था। धर्मपाल के पिता महाशय चुनी लाल गुलाटी नेMDH(महाशय दी हट्टी)की शुरुआत की थी। धर्मपाल ने अपनी योग्यता से कारोबार को आगे बढ़ाया और MDH को मशहूर ब्रांड बनाया। कंपनी के विज्ञापनों में भी वह खुद ही नजर आते थे। उद्योग जगत में योगदान के लिए महाशय धर्मपाल गुलाटी को पिछले साल पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल एवं केंद्रीय मंत्री राजनाथ ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया।
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)