Home News मुकेश अम्बानी फिर बने दादा, बड़े बेटे आकाश की पत्नी श्लोका ने बेटी को जन्म दिया

मुकेश अम्बानी फिर बने दादा, बड़े बेटे आकाश की पत्नी श्लोका ने बेटी को जन्म दिया

by marmikdhara
0 comment

उद्योगपति मुकेश अंबानी एक बार फिर दादा बने हैं। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने बेटी को जन्म दिया है। आकाश और श्लोका को पहले एक बेटा है जिसका नाम पृथ्वी है |

आकाश के दोस्त धनराज नाथवानी ने अंबानी परिवार में आए नए मेहमान की जानकारी दी। धनराज राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के बेटे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- आकाश और श्लोका अंबानी को उनकी नन्ही राजकुमारी के आगमन पर हार्दिक बधाई। यह अनमोल आशीर्वाद आपके जीवन में अपार खुशियां और प्यार लाए।

आकाश-श्लोका स्कूल में साथ पढ़ते थे
आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। दोनों स्कूल फ्रेंड रहे हैं। उनकी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपोलॉजी की पढ़ाई की। इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था। यह प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन तीन दिन तक चला था। इस सेलिब्रेशन में भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)

True Facts Newspaper

www.truefactsnews.com

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews