Home News पति की मौत के बाद पड़ोसी युवक कर रहा था महिला को ब्लैकमेल, निर्भया स्क्वायड की महिला पुलिसकर्मी ने किया युवक को गिरफ्तार-

पति की मौत के बाद पड़ोसी युवक कर रहा था महिला को ब्लैकमेल, निर्भया स्क्वायड की महिला पुलिसकर्मी ने किया युवक को गिरफ्तार-

by marmikdhara
0 comment

जयपुर,   जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके में पति की मौत के बाद एक युवक से नज़दीकियां बढ़ाना महिला के लिए परेशानी बन गई। शादी का झांसा देकर युवक ने विधवा महिला के साथ अवैध संबंध बनाएं। मोबाइल फोन से उसकी आपत्तिजनक फोटो खींची, फिर शराब पीकर मारपीट करने लगा। पीड़ित को उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकियां देकर ब्लैकमेल करने लगा।
वह महिला को अपने साथ रखने का दबाव बना रहा था। इससे परेशान पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन नंबर की मदद से जयपुर में निर्भया स्क्वायड की महिला पुलिस से संपर्क किया। उनको रोते हुए अपनी आपबीती बताई। तब पुलिस कांस्टेबल संगीता व शर्मिला ने आरोपी युवक को धर दबोचा और उसे विद्याधर नगर थाना पुलिस को सौंप कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

जाने क्या है पूरा मामला-
डीसीपी ऋचा तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक सोनी मेजर शैतान सिंह कॉलोनी विद्याधर नगर का रहने वाला है। वह नगीना जढ़ाई का काम करता है। वहीं 23 वर्षीय पीड़िता महिला के पति का निधन हो चुका है। तब से वह घर खर्च चलाने के लिए घरेलू कामकाज करती है। उसका आरोप है कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात दीपक सोनी से घरों में कामकाज के दौरान हुई थी।
तब दीपक ने उसे बातों में फसाया। उसे शादी करने का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाई और विश्वास का फायदा उठाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ बनाए गए अवैध संबंधों के दौरान मोबाइल फोन से महिला की आपत्तिजनक फोटो खींच ली। वे कभी-कबार साथ रहने भी लगे। इस बीच दीपक ने शराब के नशे में महिला से मारपीट करना शुरू कर दिया।

आरोपी युवक की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता अलग रहने लगी, तब किया ब्लैकमेल-
डीसीपी ऋचा ने बताया कि आरोपी दीपक की हरकतों से तंग आकर महिला ने उसे छोड़ दिया। वह अलग रहने लगी। तब आरोपी दीपक ने पीड़िता को साथ रहने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसे बदनाम करने की धमकियां देकर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकियां भी दी। आखिरकार ब्लैक मेलिंग व मारपीट से परेशान पीड़िता ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की महिला हेल्पलाइन नंबरों से सहायता ली। उसने बताया कि वह पहले भी विद्याधर नगर थाने में शिकायत कर चुकी है।

पुलिस की निर्भया स्क्वाड आपके साथ हैं, इन नंबरों पर करें तत्काल शिकायत-
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं निर्भया स्क्वायड टीम की नोडल अधिकारी सुनीता मीणा ने बताया कि महिलाएं एवं बालिकाएं निर्भय रहे। क्योंकि निर्भया आपके साथ हैं। किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो महिला हेल्पलाइन नंबर 100, 112, 1090 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 8764868200 और 7300363636 पर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के कंट्रोल रूम को सूचित करें। निर्भया स्क्वाड की महिला कर्मी सादा वर्दी में लगातार गश्त करते हुए निगरानी कर रही हैं। कोई भी मनचला अगर आपको परेशान कर रहा हो तो डरे नहीं, बस शिकायत करें।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews