पाटन की बिहार ग्राम पंचायत में घाटा वाला बालाजी के पास मनरेगा में हाजिरी भर रहे मजदूरों पर मिट्टी का टीला ढह गया जिससे मजदुर उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद आसपास के मजदूर उन्हें बचाने दौड़े और फावड़ा-गेती लेकर मिट्टी हटाई गई। हादसे में 5 महिलाओं समेत 10 लोग घायल हुए जिनको अस्पताल ले जाया गया। जहां 1 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है की पाटन की बिहार ग्राम पंचायत में घाटा वाला बालाजी के पास मनरेगा मेट विनोद देवी हाजरी कर रही थी इसी दौरान मिट्टी का टीला ढह गया | इसमें पांच पुरुष और पांच महिलाएं दब गईं। नरेगा श्रमिक के द्वारा पुलिस को फोन पर सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच महिलाओं सहित कुल आठ श्रमिकों को तुरंत बाहर निकाल लिया। वहीँ दो श्रमिक बुधराम यादव और फूलचंद यादव मिट्टी में दबे रह गए। मनरेगा श्रमिकों व आसपास के लोगों की सहायता हाथों से व फावडे से मिट्टी हटाकर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकालने में सफलता मिली। जिसके बाद गंभीर घायल फूलचंद को राजकीय रेफरल चिकित्सालय पाटन में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे नीमकाथाना के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को राजकीय अस्पताल जीलो में भर्ती करवाया गया। जहां बुधराम यादव निवासी शिमली को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
श्रमिक बुधराम यादव पुत्र सांवल राम यादव की मौत हो जिसका पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घायलों में ग्यारसी लाल पुत्र सूरजाराम निवासी बिहार, रामजीलाल पुत्र पानाराम निवासी शिमली, कैलाश पुत्र पालाराम निवासी शिमली, पतासी देवी पत्नी बीरबल राम निवासी शिमली, पिस्ता देवी पत्नी रामानंद निवासी बिहार, पप्पी देवी पत्नी मंगल चंद निवासी बिहार, मंजू पत्नी मदन निवासी भैंरू घाटी इनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।