राष्ट्रपति भवन में सोमवार को बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती और सिंगर उषा उत्थुप को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। देश की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों कला के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए बॉलीवुड के जाने माने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है।
22 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं भारतीय पॉप क्वीन के रूप में प्रसिद्ध सिंगर उषा उत्थुप को भी पद्म भूषण से नवाजा गया है। गायिका को उनकी दमदार आवाज के लिए जाना जाता है। मिथुन चक्रवर्ती के अलावा गायिका उषा उत्थुप को पद्म भूषण और वहीं भजन-गायक कालूराम बामनिया को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही बांग्लादेश की गायिका रेजवाना चौधरी बान्या को भी पद्मश्री सम्मान मिला है।