सफाईकर्मचारी भर्ती में हो रही देरी के कारण 18/01/2024 को संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ ने स्वायत्त शासन विभाग कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया। संघ अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने कहा कि 48 घंटे में यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 23 जनवरी से राज्यभर के सफाईकर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे।संघ द्वारा और भी मांगे रखी गई है जिनमे मुख्य मृतक आश्रितों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीएल और पीएफ का भुगतान, गंभीर बीमारी से पीडि़त सफाईकर्मियों के आश्रितों को नियुक्ति और 2018 में भर्ती कर्मचारियों का बकाया एरियर भुगतान है |
बता दे की सफाईकर्मचारी भर्ती अशोक गहलोत सरकार के समय आई थी तभी से इस भर्ती में अटकले आ रही थी | अशोक गहलोत सरकार के द्वारा भर्ती में पदों को भी बढाया गया था तथा संघ की कुछ मांगो पर विचार चल रहा था | इसके बाद चुनाव के कारण भर्ती रुक गई तथा अशोक गहलोत सरकार के जाने के बाद भजन लाल सरकार के द्वारा अभी इस भर्ती पर ध्यान नही दिया जा रहा है |