एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ तब से सुर्खियां बटोर रही है जब से उनका नाम पोर्नोग्राफी मामले में आया है। यह वही मामला है जिसमें राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने इसी मामले में गहना वशिष्ठ को सुरक्षा प्रदान की है। जिसमें अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी है। इसके साथ ही उन्हें केस से जुड़ी जांच में सहयोग करने की हिदायत भी दी गई है।
इस बीच गहना ने राज कुंद्रा के जेल से बाहर आने पर उनके लिए सोशल मीडिया वेलकम मैसेज भी पोस्ट किया और उन्हें बहादुर बताया।
133 दिन हिरासत में रही गहना वशिष्ठ-
गहना वशिष्ठ के वकील अजीत वाघ ने बेंच को बताया कि अभियोजन पक्ष ने कहा था कि गहना को अरेस्ट करने की जरूरत है। क्योंकि की एक पोर्न रैकेट का पता लगाना था। उन्होंने यह भी कहा कि पहली fir एक टिप पर आधारित थी और यास्मीन को पकड़ लिया गया था। गहना 133 दिन हिरासत में रही है। पहली चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। और बाकी मेटेरियल समान है।
बता दें कि गहना के खिलाफ पोर्न कंटेंट बनाने और कुछ OTT प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के लिए कुल 3 एफ आई आर दर्ज है। उन्हें दो FIR में जमानत हासिल कर ली है और जुलाई में मुंबई पुलिस ने तीसरी एफ आई आर दर्ज की थी।
सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश-
मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया कि उसे तीसरी FIR के लिए गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए। और उसे चल रही जांच में सहयोग करना चाहिए और जब भी आवश्यकता हो उपस्थित होना चाहिए। शीर्ष अदालत ने मुंबई हाईकोर्ट के उस आदेश पर भी रोक लगा दी है जिसमें इस महीने की शुरुआत में उनके अधीन जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)