जयपुर, जयपुर में एक महिला को लॉटरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित महिला को लॉटरी से धन दोगुना करने का लालच दिया। दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने देर रात आरोपी युवक के खिलाफ जयपुर के गलतागेट थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
42 साल की महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले इरफान से उसकी पहचान थी। इरफान ने उससे कहा कि वह लॉटरी का काम करता है। लॉटरी में रुपए लगाने पर दोगुने हो जाते हैं। तुम भी रुपए लगाकर पैसे कमा सकती हो। इरफान ने महिला को फोन कर बुधवार को आरएसी चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया। महिला रुपए लेकर पहुंची तो, उसे कहा कि जल्द ही तुम्हारे रुपए दुगने में हो जाएंगे। इसके बाद अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने छेड़छाड़ करने पर विरोध किया तो वह चुप हो गया।
रुपए लेने के नाम पर बुला कर किया दुष्कर्म-
महिला को झांसा देकर इरफान उसे कमरे पर ले गया। वहां पर दोबारा से छेड़छाड़ करने लगा। जब पीड़ित महिला विरोध करने लगी, तो उसे जान से मारने की धमकी दी और कमरा बंद कर दिया। महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं मोबाइल से उसके अश्लील वीडियो और फोटो भी बना दिए। दुष्कर्म की बात किसी को भी बताने पर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। घर पहुंच कर पीड़िता ने अपने पति व परिवार के लोगों को दुष्कर्म की बात कही। तक पीड़ित महिला द्वारा गलता गेट थाने में पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया गया।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश-
पीड़ित महिला द्वारा गलता गेट थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस द्वारा f.i.r. लिखने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल अभी आरोपी फरार है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)