जयपुर, राजस्थान में प्रशासनिक तबादले के बावजूद आरएएस अधिकारियों ने समय पर पदभार ग्रहण नहीं किया है। अब कार्मिक विभाग सख्ती बरत रहा है। 40 आरएएस अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उनसे समय पर पदभार ग्रहण नहीं करने का कारण पूछा गया है।
बता दें कि शहरी निकाय के उपचुनाव के बाद बड़ी संख्या में आरएएस अधिकारियों के तबादले हुए थे। इनमें से 40 अधिकारियों ने सरकार के आदेश के बावजूद नए पदों पर पदभार ग्रहण नहीं किया है। इन्हें लेकर अब कार्मिक विभाग एक्शन में आया है।
इन अधिकारियों को हुए जारी नोटिस-
भागीरथ साख, छोटू लाल शर्मा, नंदकिशोर राजोरा, राजकेश मीणा, रामदयाल मीणा द्वितीय, रामकुमार टाडा, रविकांत सिंह, सीमा तिवारी, चेतन त्रिपाठी, दौलत राम, देवी सिंह, गोमती शर्मा, हरि सिंह शेखावत, हरविंदर सिंह, हेमेंद्र नागर, जयसिंह द्वितीय, जनक मीणा, मणिलाल तीर, मुकेश मीणा द्वितीय, नरेंद्र मीणा प्रथम, पुष्पा हरवानी, रामसुख गुर्जर, रमेश सीरवी, रामजस विश्नोई, संदीप कुमार, संतोष कुमार मीणा, सत्यनारायण, शैलेश सुराणा, शिवचरण मीणा, श्वेता खगड़िया, सुभाष चंद्र, सुदर्शन सिंह तोमर, सुरेश कुमार हरसोलिया, सुरेश कुमार प्रथम, उमेद सिंह बीपी, उत्तम सिंह शेखावत, विनीत कुमार सुखाड़िया शामिल है।
राजस्थान में 27 जुलाई को हुए थे तबादले-
राजस्थान में 27 जुलाई को 259 आरएएस अधिकारियों के तबादले हुए थे। इनमें 24 प्रमोटेड आरएएस अधिकारी को पोस्टिंग दी गई थी। वही 2 अगस्त को 38 आरएएस अधिकारियों के तबादले हुए थे। वहीं 40 अधिकारियों ने अब तक जॉइनिंग नहीं दी। इनके खिलाफ अब कार्मिक विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ऐसे में समय रहते अगर आरएएस अधिकारियों ने जवाब नहीं दिया तो, कार्मिक विभाग अनुशासनात्मक कार्रवाई भी कर सकता है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)