एनिमल एक्ट्रेस और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना जल्द ही लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा से सगाई कर सकती है। दोनों ने आज तक कभी अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया है, लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही सगाई की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के साथ रिश्ते पर मुहर लगाने वाले हैं। दोनों फरवरी के दूसरे हफ्ते में सगाई कर अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल जानकारी देंगे। हालांकि दोनों की टीम या एक्टर्स की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
बताते चलें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साउथ के स्टार्स हैं। दोनों ब्लॉकबस्टर फिल्मों गीता-गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ नजर आए हैं, जिनमें इनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी। फिल्मों के सेट से खबरें थीं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं, हालांकि दोनों ही एक्टर्स ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की है।
विजय की हुडी पहने स्पॉट हुई थीं रश्मिका मंदाना
नवंबर में रश्मिका मंदाना को एयरपोर्ट में विजय देवरकोंडा की हुडी पहने हुए स्पॉट किया गया था। कुछ समय पहले वही हुडी विजय ने पहनी थी। ये हुडी विजय देवरकोंडा की ब्रांड राउडी की थी।बताते चलें कि रश्मिका ने साल 2022 की फिल्म गुडबाय से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके अलावा वो ओटीटी पर रिलीज हुई हिंदी फिल्म मिशन मजनू में भी नजर आई हैं। आने वाले दिनों में रश्मिका के पास 3 तेलुगु और एक हिंदी फिल्म है। वो पुष्पा-2ः द रूल, रैन्बो और द गर्लफ्रेंड के साथ-साथ हिंदी फिल्म छावा में नजर आएंगी।