बीकानेर, राजस्थान शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं के 21 लाख स्टूडेंट को मार्कशीट देने के लिए गठित 12 सदस्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को जयपुर में हुई। शिक्षा विभाग की लेटलतीफी के कारण अब राजस्थान राज्य के स्टूडेंट को मार्क्स मिलने में 1 महीने का समय लग सकता है। क्योंकि RBSE ,CBSE की नकल कर रहा था।CBSE में फार्मूला तय होने के बाद ही मार्किंग अब तक नहीं हो सकी। CBSE के 10वीं के स्टूडेंट को 15 जुलाई और 12वीं के स्टूडेंट को जुलाई के अंतिम सप्ताह तक मार्कशीट मिलने की उम्मीद है। ऐसे में RBSE को तो अभी फार्मूला तय करना है। इस सारी लेटलतीफी का असर कॉलेज में होने वाली प्रवेश पर पड़ने वाला है।
राजस्थान शिक्षा विभागCBSE के फार्मूले की नकल करना चाह रहा था। लेकिन यह नहीं सोचा था किCBSE ने एग्जाम लिया है। इसके कारण उसके पास बड़ा आधार है। ऐसे मेंCBSE में जो फैसला दिया गया है उसकी नकल करना असंभव है। CBSE किसान फार्मूले के 1 सप्ताह बाद राज्य सरकार ने मार्किग के लिए अपने स्तर पर एक कमेटी का गठन किया। 18 जून को बनी कमेटी को 1 सप्ताह के भीतर यानी 24 जून को अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। अभी कमेटी की पहली मीटिंग ही 21 जून को हो रही है। जिसमें केवल परिचय हो पाया और एक सदस्य उपस्थिति नहीं था।
CBSE की तैयारी लगातार चल रही है।
CBSE स्कूल 10वीं व 12वीं के स्टूडेंट को मार्क्स देने में जुटा हुआ है। दसवीं के मार्क्स 30 जून तक भेजे जाने हैं। वही 12वीं के प्रैक्टिकल 28 जून तक चलेंगे। 15 जुलाई तक 12वीं के मार्क्स CBSE को जाएंगे। ऐसे में 31 जुलाई तक ही मार्क्स आएंगे। राजस्थान सरकार भी प्रैक्टिकल लेने पर विचार कर रही है। ऑनलाइन प्रैक्टिकल का प्रोसेस पूरा करने में शिक्षा विभाग को करीब एक महीना लगेगा। राजस्थान में CBSE के करीब 64000 स्टूडेंट है। जबकि RBSE के 10लाख स्टूडेंट है।
राजस्थान में RBSE मैं मार्किंग का सफर बहुत लंबा है।
सोमवार को जयपुर में होने वाली बैठक के बाद एक रिपोर्ट तैयार होगी। यह रिपोर्ट शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा व शिक्षा सचिव अर्पणा अरोड़ा को सौंपी जाएगी। इसके बाद जो निर्णय होगा, उससे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत कराया जाएगा। मुख्यमंत्री गहलोत की स्वीकृति के बाद टाइम फ्रेम बनेगा। इसके बाद स्कूल को मार्किंग के लिए कम से कम 15 दिन का समय देना होगा। 12वीं के लिए ज्यादा समय भी दिया जाएगा। यदि प्रैक्टिकल की प्रक्रिया पूरी की जाती है ।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)