Home News राजस्थान में सफाई कर्मचारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

राजस्थान में सफाई कर्मचारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

30 हजार पदों पर भर्ती समेत 5 सूत्री मांग पर अड़े

by marmikdhara
0 comment

राजस्थान के सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को संयुक्त वाल्मीकि संघ और सफाई श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक ह्रदेश कुमार शर्मा को 5 सूत्री समझौते के वादों को पूरे करने की मांग की।

इससे पहले जब हम लंबित भर्ती समेत दूसरी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे थे। तब सरकार के आला अधिकारियों ने 5 मांगों पर समझौता कर हड़ताल खत्म करवाई थी।अब तक समझौता पत्र की एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। ऐसे में अगर अगले 7 दिनों में हमारी मांग पूरी नहीं हुई, तो हम प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करेंगे

संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री गहलोत ने 30,000 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने का वादा किया था। लेकिन सिर्फ 13,184 पदों पर ही भर्ती की जा रही है। ऐसे में 30,000 पदों पर शेष रहे 16 हजार से ज्यादा पदों पर भी भर्ती विज्ञप्ति जारी की जाए।

अन्य 5 मांगो को लेकर आन्दोलन की चेतावनी 

  • बजट 2023-24 के अनुरूप सफाई कर्मियों के 30 हजार पदों की भर्ती सक्षम स्वीकृति के बाद की जाएगी।
  • भर्ती प्रक्रिया में सफाई का परम्परागत रूप से कार्य करने वाले वर्ग जैसे मेहतर, हेला और वाल्मीकि समाज के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • भर्ती प्रक्रिया में नियमों को बनाए जाते समय नगर पालिका भर्ती दिशा-निर्देश 2013 में वर्णित भर्ती संबंधी प्रावधानों के बिंदु संख्या 13 को दृष्टिगत रखा जाएगा।
  • अंतिम रूप से नियम प्रकाशन से पहले संयुक्त वाल्मीकि सफाई श्रमिक संघ से सलाह ली जाएगी।
  • हड़ताल अवधि के दौरान किसी भी कर्मचारी के विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं करने के साथ ही उस अवधि का उसका वेतन नहीं काटा जाएगा।

 

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)

True Facts Newspaper

www.truefactsnews.com

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews