मुंबई, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 77 साल की सायरा बानो की तबीयत नाजुक है। वह हिंदुजा अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ आ रही थी और यह भी कहा जा रहा है कि दिलीप कुमार की मौत के गम में सायरा बानो सदमे में थी।
सायरा बानो किसी जमाने में फिल्म मिस्टी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस थी तथा फिल्मों के लिए ज्यादा पैसे लेने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल थी।
1966 में सायरा बानो ने दिलीप कुमार से महज 22 साल की उम्र में शादी कर ली थी। छोटी उम्र में सायरा बानो दिलीप कुमार की फिल्में देखा करती थी और उनकी जबरदस्त फैन थी सायरा की मां नसीम बानो भी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री थी। सायरा बानो के पिता बंटवारे के बाद पाकिस्तान चले गए। मां और सायरा बानो यही हिंदुस्तान में रह गई बाद में सायरा की मां नसीम बानो लंदन चली गई। सायरा की पढ़ाई लंदन में ही हुई थी।
किसी जमाने में सायरा बानो और राजेंद्र कुमार की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते थे। दोनों के बीच रोमांस की खबरें भी उम्मीद लेकिन राजेंद्र कुमार पहले से ही शादीशुदा थी। इससे सायरा बानो काफी परेशान हो गई थी। तब दिलीप कुमार ने उनको समझाया।
सायरा बानो ने 16 साल की उम्र में हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने 1961 में फिल्म जंगली में शम्मी कपूर के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया। क्योंकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। 60 और 70 के दशक में सायरा बानो अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गई।
साल 1968 में फिल्म “पड़ोसन” ने उन्हें दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय बना दिया था। जिसमें उनके साथ सुनील दत्त ने काम किया था।
उसके बाद उन्होंने गोपी ,सगीना, बैराग, जैसी हिट फिल्मों में दिलीप कुमार के साथ काम किया। बाद में दिलीप कुमार और सायरा बानो की जोड़ी को भी लोगों ने बहुत सराहा।
विकास शर्मा(मार्मिक धारा)