Home News पुलिस से घिरे शार्प शूटर ने खुद ही को गोली मार आत्महत्या की, हत्या में था मोस्ट वांटेड-

पुलिस से घिरे शार्प शूटर ने खुद ही को गोली मार आत्महत्या की, हत्या में था मोस्ट वांटेड-

by marmikdhara
0 comment

जयपुर के कोटपूतली में मंगलवार देर रात एक शार्प शूटर ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। शार्प शूटर शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में फरार था। बदमाश का नाम सुक्खा शूटर था। उसके साथ दो अन्य बदमाश भी थे। बता दें कि पुलिस सुक्खा को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेर लिया तो पिस्टल से खुद ही के सिर में गोली मार ली। सुक्खा की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शव को अस्पताल में रखवाया गया है।

एएसपी रामकुमार कस्वां ने बताया कि रूपाचंद उर्फ सुक्खा गुर्जर पुत्र सुरेश कुमार निवासी खेतड़ी झुंझुनू की मौत हो गई है। सुक्खा खेतड़ी में शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में 6 महीने से फरार चल रहा था। उस पर 5000 रूपए का इनाम भी घोषित था। सुक्खा के खिलाफ हत्या, लूट और मारपीट के 4 मामले दर्ज थे। कोटपूतली थाना अधिकारी दिलीप सिंह को रात करीब 11 बजे सुक्खा की लोकेशन मिली। पुलिस बाला का नांगल में पहुंची तो उसके साथ दो अन्य युवक भी थे। पुलिस को देखते ही वे भी भागने लगे।

तीनों आरोपी युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। गाड़ी को हाईवे से उतारकर बाजरे के खेत में घुसा दिया। फिर गाड़ी से उतरकर भागने लगे। तीनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दो युवक दूसरी दिशा में भाग गए। पुलिस ने सुक्खा को अंधेरे में चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरा देखकर सुक्खा ने पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पास आकर देखा तो उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर एसपी शंकरदत्त शर्मा, एएसपी रामकुमार कंस्वा, डीएसपी दिनेश यादव मौके पर पहुंचे। जयपुर से एसएफएल टीम को भी बुलाया गया।

दो युवक फरार जिनकी तलाश जारी है-

सुक्खा खेतड़ी के दुदंवा का रहने वाला था। 6 महीने पहले शराब ठेकेदार से फिरौती मांगी थी, फिरौती नहीं मिलने पर उसे धमकी भी दी। फिर उसकी हत्या कर दी गई। दोनों फरार युवकों की तलाश के लिए हाईवे पर आस-पास के गांव में नाकाबंदी करवाई गई है। अभी तक उनका कुछ पता नहीं लग सका।

3 दिन से कोटपूतली आ रही थी लोकेशन-

सुक्खा की पिछले 3 दिनों से कोटपूतली में ही लोकेशन मिल रही थी। बाला का नांगल में ढाणी में जलवे के कार्यक्रम में आया था। वहां पर शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे। इसके बाद लड़ने लग गए थे। पुलिस पहुंची तो 15 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था। तब सुखा फरार हो गया था। तब से पुलिस लोकेशन के हिसाब से तलाश कर रही थी।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
                                        www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews