भरतपुर, महाराष्ट्र के एक शिवसेना विधायक को भरतपुर के एक ठग ने सेक्सटॉर्शन के मामले में फसा लिया है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को भरतपुर के सीकरी से ठग को गिरफ्तार किया है। इस टीम के साथ सीकरी थाने की पुलिस भी थी। फिलहाल पुलिस एमएलए को फंसाने वाले ठग को मुंबई ले जा रही है। वहीं उससे कड़ी पूछताछ की जाएगी। इसके बाद अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा। सैक्सटाॅर्शन के केस में फंसे शिवसेना के एमएलए मंगेश कुड़ारकर मुंबई में कुर्ला विधानसभा क्षेत्र से एमएलए है।
एडिट कर बना दिया अश्लील वीडियो-
मुंबई के कुर्ला विधायक मंगेशं कूडा़रकर के पास 20 अक्टूबर की रात को एक मैसेज आया। यह मैसेज मौसमदीन ने हीं किया था। चैट में खुद को महिला बताकर ठग ने विधायक से मदद मांगी। विधायक मंगेश महिला की मदद के लिए तैयार हो गए। कुछ देर बाद विधायक के पास एक महिला का वीडियो कॉल आया।
महिला ने विधायक से करीब 15 सेकेंड तक बात की और मदद की बात कही। वीडियो कॉल कटते ही महिला ने एक वीडियो सेंड कर दिया। जिसे एडिट किया गया था। यह भेजकर ठग ने ब्लैकमेल करते हुए विधायक से 5 हजार रूपए की। फोन पे पर पर विधायक मंगेश ठग को 5000 रुपए डाल दिए।
एमएलए द्वारा एक बार पेमेंट देने के बाद फिर पैसों की मांग की ठग ने-
दूसरे दिन विधायक मंगेश के फोन पर किसी दूसरे नंबर से फोन आया। ठग ने अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करते हुए फिर से 11000 रुपए की मांग की। विधायक मंजेश ने इसके तुरंत बाद कुर्ला थाने में सेक्सटॉर्शन में ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया।
उसकी शिकायत पर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके फोन पे वाले नंबर के आधार पर आरोपी मौसमदीन को ट्रेस किया। इस दौरान पुलिस लगातार उसकी लोकेशन वॉच करती रही। जब पुलिस भरतपुर पहुंची तो, सीकरी थाने से संपर्क किया और लोकेशन के साथ चलने के लिए रणनीति तैयार की।
पुलिस को शक था कि यदि वह दिन में लोकेशन पर पहुंची तो ठग भाग सकता है। उसे सूचना मिल सकती है। ऐसे में यह टीम करीब रात में 11 सीकरी गांव के लिए निकली। रात में पुलिस जब उससे गांव पहुंची तो वह मोबाइल पर चैट करता धूम रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)