बारां शहर के नाकोड़ा कॉलोनी में जमीनी विवाद में एक बेटे ने अपने मां-बाप की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर कर दिया। वहीं आरोपी ने काबुल किया की मर्डर से पहले उसने मां-बाप के साथ जमकर मारपीट भी की थी।
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग दंपत्ति प्रेम बिहारी ओर उनकी पत्नी देवकी बाई का मर्डर हुआ। हत्या का आरोप उनके बेटे गजेंद्र गौतम पर है। मंगलवार रात को गजेंद्र ने पहले माता पिता से मारपीट की फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद उसने थाने में आकर सरेंडर किया। आरोपी पुलिस की कस्टडी में है। उससे पूछताछ जारी है।
बताया जा रहा है की मृतक के दो बेटे हैं। इनमें से बड़ा बेटा गजेंद्र है, जिसके साथ ही बुजुर्ग दंपति रहते थे। वहीं, छोटा बेटा भी बारां में ही अलग मकान में रहता है। आरोपी का पिता से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम को भी मां-बाप से आरोपी से झगड़ा हुआ था। पड़ोसियों का कहना है कि आए दिन परिवार में झगड़ा होता रहता था। इसके चलते वे काफी परेशान रहते थे। मंगलवार शाम करीब 7 बजे बुजुर्ग दंपत्ति अपनी बेटी के घर गए हुए थे। बेटी के घर से लौटने के बाद उनकी हत्या की गई।