Home Bollywood तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में सोढ़ी का रोल करने वाले गुरुचरण सिंह लापता

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में सोढ़ी का रोल करने वाले गुरुचरण सिंह लापता

by marmikdhara
0 comment

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह बीते 5 दिनों से लापता हैं। 22 अप्रैल को वो दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे जिसके बाद से किसी को उनकी कोई खबर नहीं है। इस मामले में गुरुचरण सिंह के पिता ने 25 अप्रेल को दिल्ली के पालम थाने में मिसिंग कंप्लेंट दर्ज करे थी | पुलिस के अनुसार मामला किडनैपिंग का है | छानबीन में पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज लगा है जिसमें गुरचरण सिंह जाते हुए दिख रहे हैं। वहीं पुलिस ने जब उनके फोन के ट्रांजैक्शन निकलवाए तो उन्हें काफी अटपटी चीजें मिलीं।

जानकारी के अनुसार गुरुचरण 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे। कुछ दिनों से उनकी तबियत ठीक नहीं थी। उस दिन उनकी 9.30 बजे की फ्लाइट थी और वो मुंबई एयरपोर्ट पर 11.40 बजे लैंड करने वाले थे। गुरुचरण की एक दोस्त उन्हें पिक करने के लिए 11.25 तक एयरपोर्ट पहुंच गई थी। उनका फोन के इंतजार में  दो घंटे तक पार्किंग में उनका इंतजार किया लेकिन वो नहीं आए। इसके बाद उनकी दोस्त ने काफी देर वेट किया पर फिर रात के 1 बजे अपने घर निकल आई। इस बात पर उनके पिता को कॉल करके इन्फॉर्म कर दिया। इसके बाद गुरुचरण की फैमिली फ्रेंड उनके पिता के कहने पर उनके मुंबई वाले घर भी गए पर वहां पर ताला लगा हुआ था। उनकी मां ने भी बताया कि गुरुचरण घर से निकले तो थे पर उनकी तबियत खराब थी। वे काफी कमजोर थे। उनके पेट में काफी दर्द था जिस वजह से उन्होंने 4 दिनों कुछ भी खाया नहीं था।

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.com

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews