Home News घर लौट रहे दम्पति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर दोनों की मौत

घर लौट रहे दम्पति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर दोनों की मौत

by marmikdhara
0 comment

डीग जिले के सदर थाना इलाके में अलवर से मजदूरी कर घर लौट रहे बाइक सवार दंपती को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया। पति-पत्नी अलवर में ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे।

जानकारी के अनुसार भागराम और पुष्पा का जगमोहनपुरा थाना सेवर (डीग) में मकान है। वहां उनके तीन बेटे रहते हैं। भागराम और पुष्पा अलवर में ही रहते थे और वहीं ईंट के भट्टे पर मजदूरी करते थे। वे अपने घर भरतपुर आ रहे थे इस दौरान पान्हौरी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में भाग राम की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुष्पा को डीग अस्पताल पहुंचाया गया। पुष्पा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरबीएम अस्पताल लाने के दौरान पुष्पा ने दम तोड़ दिया।

बाइक को टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वाहन को लेकर फरार हो गया। भागराम के शव का पोस्टमॉर्टम डीग में और पुष्पा के शव का पोस्टमॉर्टम भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में करवाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है |

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.com

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews