Home News अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में रायबरेली अमेठी से मैदान में उतरने की तैयारी में है प्रियंका गांधी-

अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में रायबरेली अमेठी से मैदान में उतरने की तैयारी में है प्रियंका गांधी-

by marmikdhara
0 comment

अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसमें कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली या अमेठी की किसी सीट से मैदान में उतर सकती हैं। यदि ऐसा हुआ तो प्रियंका, गांधी परिवार की पहली सदस्य होगी जो विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इससे पहले गांधी परिवार के सभी सदस्यों ने सिर्फ लोकसभा चुनाव लड़े हैं।
जानकारों के मुताबिक प्रियंका की पहली पसंद अमेठी है। क्योंकि वहां राहुल गांधी की हार का बदला लेने के लिए अमेठी में लोकसभा चुनाव की जमीनी तैयार करेगी। जिससे स्मृति ईरानी को 2024 के लोकसभा चुनाव में चुनौती दी जा सके।

प्रशांत किशोर ने भी दिया था प्रियंका को सुझाव-

पिछले दिनों लखनऊ में हुई मीटिंग में एडवाइजरी कमेटी ने प्रियंका से कहा था कि उनके चुनाव मैदान में आने से कांग्रेस को यूपी में नई ताकत मिलेगी। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी प्रियंका को सुझाव दिया था कि उन्हें विधानसभा चुनाव में खुद मैदान में उतरना चाहिए।

प्रियंका के चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार-

प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने या ना लड़ने को लेकर खुद कोई संकेत नहीं दिए हैं। लेकिन जानकारों का कहना है कि प्रियंका गांधी की ऑफिस की तरफ से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए रायबरेली और अमेठी के डाटा जुटाए जा रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव हार जाने के बाद वहां गांधी परिवार का दबदबा कम हुआ है। वहीं कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी की सेहत ठीक नहीं होने के चलते रायबरेली में भी गांधी परिवार का जनता से संपर्क कम हुआ है। ऐसे में प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने से अमेठी और रायबरेली क्षेत्र की जनता के साथ कांग्रेस के संबंधों को मजबूत कर सकती हैं। रायबरेली और अमेठी बरसों से गांधी परिवार का गढ़ रहा है और प्रियंका इस रिश्ते को कमजोर नहीं होने देना चाहती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद औपचारिक रूप से कह चुके हैं कि यूपी विधानसभा चुनाव में प्रियंका कांग्रेस का चेहरा होंगी।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews