Home News राजस्थान पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आखिरी सफर।

राजस्थान पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आखिरी सफर।

by marmikdhara
0 comment

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के चर्चित पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आज बुलंदशहर जिले के नरौरा स्थित राजघाट पर अंतिम संस्कार होगा। उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से अतरौली के पीडब्ल्यू गेस्ट हाउस पहुंच चुका है।
यहां पर देश की नामी हस्तियां आई हुई है जैसे गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, प्रहलाद सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, बीजेपी के कई सीनियर नेता कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां पर पधारे हुए हैं।

अमित शाह ने कहा कल्याण सिंह जी ने अपना पूरा जीवन गरीब और पिछड़ों के लिए लगा दिया।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा आदमी यहां कल्याण सिंह जी के अंतिम संस्कार में आया हुआ हूं। उनका देव लोक गमन भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। भाजपा ने एक दिग्गज नेता को खो दिया। देशभर में दबे कुचले पिछड़ों ने अपना एक अच्छा नेता खोया है। राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह के बड़े नेता रहे। आंदोलन के लिए सत्ता त्याग करने के लिए उन्होंने जरा भी नहीं सोचा। जब राम मंदिर का शिलान्यास हुआ उसी दिन मेरी बाबू जी से बात हुई थी। उन्होंने बड़ी खुशी और संतोष जताते हुए कहा कि मेरा सपना पूरा हो गया। आगे कहते हुए अमित शाह ने कहा उनका पूरा जीवन उत्तर प्रदेश के गरीब पिछड़ों के लिए समर्पित रहा।

कल्याण सिंह के अंतिम सफर में लाखों की संख्या में लोगों का हुजूम रहा।

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम सफर में 1000 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला और लाखों की संख्या में लोगों का हुजूम रहा। अतरौली में करीब 2 घंटे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर नरौरा की गंगा घाट पर पहुंचेगा, वहां शाम 3:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व सीएम कल्याण सिंह को आखरी बार देखने और श्रद्धांजलि देने के लिए अलीगढ़ की सड़कों पर भीड़ जुट गई। अतरौली के गेस्ट हाउस में भी लगातार लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कल्याण सिंह की अंतिम इच्छा हुई पूरी।

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह जी की आखिरी इच्छा थी कि जब उनका जीवन समाप्त हो जाए तो उनके शव को बीजेपी के झंडे में लपेट कर ले जाया जाए। उनकी अंतिम इच्छा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूरी की। रविवार को बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने नड्डा ने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा रखा।

रविवार को शाम पार्थिव शरीर अलीगढ़ लाया गया।

रविवार की शाम को कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस अलीगढ़ धनीपुर हवाई अड्डे आया था। यहां से पार्थिव शरीर को फूलों से सजे ट्रक में रखकर 13 किलोमीटर दूर अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम लाकर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। वहां मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। “जब तक सूरज चांद रहेगा बाबू जी का नाम रहेगा”-के नारे भी वहां मौजूद लोगों ने लगाये।

सोमवार सुबह कल्याण सिंह जी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव में मंढौली लाया गया।

आज सुबह करीब 9:00 बजे सड़क मार्ग से पार्थिव शरीर अतरौली के रास्ते होते हुए उनके पैतृक गांव मंढौली ले जाया गया। यहां पर कल्याण सिंह का जन्म हुआ था। यहां पर बाबूजी का पैतृक आवास है। कुछ देर के लिए पार्थिव शरीर को गांव वालों के अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखा जाएगा। यहां से अंतिम यात्रा बुलंदशहर जिले के नरौरा कस्बा स्थित गंगा घाट के लिए रवाना होगी।

राजस्थान की राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह।

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन हो गया इसके बाद सोमवार को पूरे राजस्थान में राजकीय शोक घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा उनका कार्यकाल राजस्थान के लिए सर्वश्रेष्ठ था।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
                                        www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews