Home News डब्ल्यूएचओ ने की वैक्सीनेशन पर भारत की प्रशंसा

डब्ल्यूएचओ ने की वैक्सीनेशन पर भारत की प्रशंसा

by marmikdhara
0 comment

भारत में शुक्रवार को एक करोड़ से ज्यादा का वैक्सीनेशन किया गया। इसके लिए WHO विश्व स्वास्थ संगठन की प्रमुख साइंटिस्ट डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ने भारत को बधाई दी। वही वैक्सीनेशन पर बने नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप के प्रमुख डॉक्टर एनके अरोड़ा ने कहा। कि यह देश के हेल्थ सिस्टम के लिए गर्व की बात है। भारत जल्द ही 1 दिन में 1. 25 करोड़ों लोगों को वैक्सीन लगा पाएगा। फुल वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पाने के लिए देश को 31 दिसंबर तक रोजाना एक करोड़ वैक्सीन की डोज लगानी होगी।

WHO चीफ साइंटिस्ट डॉक्टर स्वामीनाथन ने ट्वीट में कहा। भारत में वयस्क आबादी में 50 फ़ीसदी को वैक्सीन (कम से कम एक डोज) लगा दी है। अब तक कुल 62 करोड़ दोस्त लगाई गई हैं इनमें एक करोड़ डोज कल हीं लगी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने वैक्सीनेशन को बताया देश का गौरव।

शुक्रवार को एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बना है एक करोड़ के आंकड़े को पार करना बड़ी उपलब्धि है उन्होंने इस अभूतपूर्व अवसर पर उन सभी की तारीफ की जिन्होंने वैक्सीन लगवाई और उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों की जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाया।

उत्तर प्रदेश ने बनाया वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड।

शुक्रवार को कुल 10,064,376 डोज लगाई गई 16 जनवरी को वैक्सीनेशन ड्राईब की शुरुआत के बाद का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है इसके साथ ही देश में वैक्सीनेशन कवरेज 62 करोड़ को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 28.62 लाख टीके लगाकर देश में प्रथम स्थान पर है जबकि दूसरे स्थान पर कर्नाटक ने 10.79 लाख टीके लगाए हैं। और महाराष्ट्र 9.8 4 लाख डोज लगाकर तीसरे स्थान पर है।

देश की 15% आबादी को लगी दो डोज।

देश में लगी 62.1 करोड़ वैक्सीन डोज में से कम से कम एक डोज देश की 94 करोड़ वयस्क आबादी में से आधी आबादी को लगी है। 15% वयस्क आबादी को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। 18 साल से अधिक उम्र के 51% लोगों को वैक्सीन लग गई है इनमें से 35.9% को एक डोज और,15.1% को दोनों वैक्सीन लग चुकी है।

विकास शर्मा (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews